भर्ती प्रक्रिया में एम्स अभ्यर्थियों को राहत
नई दिल्ली। एम्स ऋषिकेश द्वारा वर्ष 2021-22 में एलडीसी क्लर्क तथा मैकेनिकल की नियुक्तियों पर जो रोक पूर्व में लगाई गई थी, दिनांक 15-9-2025 को स्वास्थ्य मंत्रलय, भारत सरकार की बैठक में उक्त बिंदु पर विचार किया गया और भर्ती प्रक्रिया में अग्रिम कार्यवाई के निर्देश देते हुए निम्नवत् अभ्यर्थियों को नियुक्तियां प्रदान करने की दिशा में निर्णय लिया गया है, मंत्रलय की ओर से अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में अभ्यर्थियों को नियुक्तियां मिलने की अब उम्मीद जग चुकी है, इनके नाम क्रमशः सुदेश कुमार, दीपा देवी, तरुणपाल, कृष्ण कुमार, रोहित नागपाल, मेघाराम, मनीषा तोमर, कलम सिंह, रेखा, पारस, अनिल कुमार पाल, अनीता, पल्लवी, मंगत राम, अतर सिंह, सुशील कुमार, जोगेन्द्र, शीतल गोस्वामी, तिलक गोस्वामी, हेमंत कुमार, कपिल कुमार, देवेन्द्र लाल, सतीष कुमार, मोहन लाल माहरा, रजतपुरी, दर्शनी मेहरा, रश्मि, आरती, अक्षयपाल, आयुष, द्रोपदी, नीलम आदि हैं। मंत्रलय की ओर से प्रस्तावित बैठक के उपरांत लिए गए फैसले से अब अभ्यर्थियों के चेहरे खिल चुके हैं और अब उस घडी का ज्यादा इंतजार इन लोगों को नहीं करना पड़ेगा।
