भजनों से गूंजा व 501 दीपों से जगमगाया उठा पंडाल
देहरादून, दून घाटी माँ दुर्गा सेवा समिति के आयोजित पंद्रहवें शरदोत्सव के अंतर्गत दुर्गा अष्टमी पर भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष शरदोत्सव का आयोजन 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक हो रहा है।
अष्टमी के पावन अवसर पर दिल्ली से पधारे भजन गायक शैलू चौधरी ने माता रानी के भजनों की ऐसी रसधारा बहाई कि पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूँज उठा। ‘कालका माँ मुझे तेरी ज़रूरत है’, ‘आए नराते मैया दे’ सहित कई भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 501 दीपों से संपन्न हुई भव्य महाआरती रही, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक धरम सोनकर, अध्यक्ष राम पद जना, डॉ. आर.के. सिन्हा, एडवोकेट विनीत सिंह, नीरज पांडे, अनंत आकाश, शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार, शिवम् गोयल, रोहित बेदी, वासु गौरव कुमार, माला मित्तल, शोभा सोनकर, माधवी जना, ममता झा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
