March 3, 2026

थैंक यू नेचर अभियान को मिला जिला प्रशासन का सहयोग — ग्राम झाला बनेगा स्वच्छता का मॉडल गांव

0
NEGI

 

उत्तरकाश, 11 अक्टूबर — पंचायती राज विभाग और युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज “थैंक यू नेचर अभियान” के तहत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम झाला में एक बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग से खंड विकास अधिकारी के माध्यम से कचरा गाड़ी और सफाई कर्मियों को गांव भेजा गया। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भी सफाई में हिस्सा लिया और एकत्रित किए गए प्लास्टिक कचरे को रीसाइक्लिंग सेंटर भेजा गया।

ग्राम प्रधान अभिषेक रौतेला ने बताया कि “थैंक यू नेचर अभियान” लगातार जनसहभागिता से मजबूत हो रहा है। आज का अभियान इस बात का उदाहरण है कि जब प्रशासन, पंचायत और जनता एकजुट होकर काम करती है, तो बदलाव निश्चित होता है। उन्होंने बताया कि अभियान के विस्तार हेतु उन्होंने जिलाधिकारी महोदय से ग्राम झाला को “मॉडल विलेज” के रूप में विकसित करने का अनुरोध किया है, जिस पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि एक मास्टर प्लान तैयार कर ग्राम झाला को स्वच्छता के क्षेत्र में उदाहरणीय गांव बनाया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email