व्हीकल पार्किंग के क्षेत्र में महिला लहरा रही है परचम
देश की पहली गवर्नमेंट प्लेटफार्म से पार्किंग से महिला करेगी स्वरोजगार में संवर्धन
हर क्षेत्र में महिला कंधे से कंधे मिलाकर विकास को दे रहे योगदान।
डीएम सविन बंसल की सोच ने महिलाओं को इस क्षेत्र में भी बना दिया अग्रणीय
15 अक्टूबर को देहरादून में महिलाओ की एक नये क्षेत्र में परचम लहराने के अभिनव कार्य का होगा विधिवत शुभारम्भ।
DEHRADUN : शायद ही देश में पहला अद्वितीय कार्य, जहाँ ऑटोमेटिक पॉकिंग को अभी तक किसी महिला ने ऑपरेट नहीं किया। देश में पहला अभी ऐसा कार्य है जिसमें महिला ने पहला कदम रखा है, ये ऐसा कार्य है जिसमें महिलाओं को सलाम है।
अभी हर क्षेत्र में महिलायें अपनी कामयबी को नया अयाम दे रही है, और हर क्षेत्र में ये सिद्ध कर रही है कि वो सफल महिला है। पूरे देश का ऐसा क्षेत्र उत्तराखण्ड, जहाँ देहरादून जिले के जिलाधिकारी सविन बंसल की इस नई सोच को सलाम।
जिलाधिकारी सविन बंसल के इस नई पहल को या आप कहें की इनकी नई सोच ने महिलाओं को एक नई दिशा दिखाने में एक नया कदम कह सकते है। देखा जायें तो अभी तक महिलायें इस फिल्ड मे अछूती थी, जिसको साकार किया डीएम संविन बसल ने। देखना ये होगा कि महिलायें इस क्षेत्र में डीएम के इस प्रयास को कितना आगे बढ़ा पायेंगी।
कल महिलाओं के लिये एक अच्छा दिन है। देश का पहला ऐसा राज्य उत्तराखण्ड होगा जो जिलाधिकारी के प्रयास से इस नई पहल का राज्य सरकार उद्घाटन करने जा रहे है।
