March 2, 2026

द पॉलिकिड्स आमवाला ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिक समारोह

0
23 g

देहरादून,  द पॉलिकिड्स, आमवाला ने अपना वार्षिक समारोह “संगमः आवर इंडिया, कलरफुल एंड वंडरफुल” बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेन्द्रू, द पॉलिकिड्स आमवाला के डायरेक्टर शोभित चलगा एवं गीतिक चलगा तथा अन्य शाखाओं के निर्देशक रंजना महेन्द्रू, विनोद भट्ट, ऋषभ डोभाल, आलोक छेत्री, शुभ विश्नोई, सिद्धार्थ चंदोला, वंदना छेत्री, नंदिता सिंह,शिप्रा आनंद, माधवी भाटिया, साथ ही हेडमिस्ट्रेस अक्षरा राणा, नेहा आहूजा, पूनम निगम, हरजीत सकलानी, गीतांजलि आहूजा, हिमांशी अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजक दीप्ति सेठी तथा शैक्षणिक संयोजक दिव्या जैन और द पॉलिकिड्स आमवाला के सभी स्टाफ सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों को भारत की विविधता भरी रंगीन यात्रा पर ले गया। केरल की मनमोहक नृत्य शैली, पंजाब का ऊर्जावान भांगड़ा, पश्चिम बंगाल की माँ दुर्गा की प्रभावशाली भाव-भंगिमाएँ, राजस्थान के रंग-बिरंगे ग्रामीण दृश्य, महाराष्ट्र की बॉलीवुड की झलक, उत्तराखंड की दिव्य नंदा देवी डोली और कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता व वीरताकृइन सभी को मंच पर भव्य रूप में प्रस्तुत किया गया। दिल्ली की प्रस्तुति, जिसमें शिक्षकों और फ्लाइंग फ़ेदर अकादमी के छात्रों ने भाग लिया, कार्यक्रम में उत्सव का उल्लास भर दिया। कार्यक्रम का समापन चेयरमैन सर कैप्टन मुकुल महेन्द्रू के प्रेरणादायक संबोधन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के अथक प्रयासों की सराहना की और “संगम” को भारत की विविधता में एकता का सुंदर उत्सव बताया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email