March 2, 2026

हरिद्वार की दिव्यांशी ने दर्ज की दिल्ली यूनिवर्सिटी में शानदार जीत

0
20 p

हरिद्वार, ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली दिव्यांशी वर्मा पुत्री वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस शहीद भगत सिंह कॉलेज में हुए छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर दिल्ली में अपने क्षेत्र, शहर एवं राज्य का नाम रोशन किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैम्पस शहीद भगत सिंह कालेज में हुए छात्र संघ चुनाव में दिव्यांशी वर्मा ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
ज्वालापुर क्षेत्र के पीठ बाजार की रहने वाली दिव्यांशी वर्मा की दिल्ली में हुई जीत पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यमंत्री दीप्ती रावत समेत कई राजनेताओं एवं अधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। दिव्यांशी वर्मा के दादाजी वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकांत प्रेमी भी सीनियर पत्रकार और लोकतंत्र सेनानी रहे है। जब कि इनके पिता अवनीश प्रेमी भी उत्तराखंड राज्य के वरिष्ठ पत्रकार हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email