March 2, 2026

रीप का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनानाः नेगी

0
d 11

ऊखीमठ में चारा उत्पादन एवं साइलेज निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ

रुद्रप्रयाग, जिला परियोजना प्रबन्धन इकाई व ब्लॉक प्रबन्धन इकाई व ग्रामोत्थान (रीप) के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड सभागार मे दो दिवसीय चारा उत्पादन एवं साइलेज निर्माण कार्यशाला विधिवत शुरू हो गया है। कार्यशाला में चार सीएलएफ की 80 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने बताया कि परियोजना प्रबंधन इकाई व रीप का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होने कहा कि जंगली जानवरों के आतंक से खेती करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। फिर भी महिलाएं जीतोड़ मेहनत कर सरकार की ओर से  संचालित योजनाओं का भरपूर लाभ उठा रही है। खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कृषक समूह से जुड़ी महिलाओं को चारा उत्पादन एवं साइलेज की विस्तृत जानकारी देना है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार दर्जनां योजनाएं संचालित कर रही है। महिलाओं को योजनाओं का लाभ भरपूर मिल रहा है। सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत बलबीर लाल ने बताया कि रीप की ओर से हर ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति बिष्ट व खेल प्रशिक्षक रेखा ढौडियाल ने बताया कि बिषम परिस्थितियो के बावजूद भी पहाड़ की महिलाएं पहाड़ जैसा संघर्ष करती हैं। कार्यशाला मे सहायक कृषि अधिकारी मनसूना मुस्तकीन, ल्वारा दीपक भलवाण ने कृषक समूह से जुड़ी महिलाओं को चारा उत्पादन एवं साइलेज की विस्तृत जानकारी दी। रीप ब्लॉक समन्वयक अरूण बुटोला ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कृषि के प्रति जागरूक करना है। ब्लॉक प्रबन्धन इकाई व ग्रामोत्थान (रीप) की ओर से समय-समय पर इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर अनिल नेगी, चन्द्र मोहन  उखियाल, पूजा देवी, अंजना देवी, प्रर्मिला देवी, गीता देवी, बिशाम्बरी देवी, आरती देवी, मीना देवी, दीपा देवी, शान्ता देवी, कुसुम देवी, अनामिका, शशि देवी, आशा देवी, आनन्दी देवी, पल्लवी देवी, कविता देवी, रेशमा देवी, उर्मिला देवी, कुवरी देवी, रामेश्वरी देवी, सुलेखा देवी, संध्या देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, ललिता देवी, कोमल नेगी सहित अन्य मौजूद थे। जिला पर्यटन विभाग के तत्वाधान में जनपद के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर वित्तीय वर्ष 2025-26 जिला योजना के साहसिक मद के अन्तर्गत बेसिक रिवर राफ्टिंग कोर्स, एडवेंचर फाउन्डेशन कोर्स, तथा ट्रैकिंग का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि इच्छुक युवा किसी भी कार्य दिवस पर अपना आवेदन पत्र जिला पर्यटन कार्यालय, में जमा कर सकते है। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए आधार कार्ड, हाई स्कूल का प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साईज फोटो, चिकित्सा प्रमाण पत्र आवश्यक दस्तावेज होंगे। कहा कि आवेदकों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email