- निरामया स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 500 लाभार्थियों का प्रीमियम उठाएगा जिला प्रशासन
- डीएम सविन बंसल की पहल, दिव्यांगजनों के लिए मुफ्रत स्वास्थ्य सेवाओं का मार्ग प्रशस्त
- निरामया योजना बनी दिव्यांगजनों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की नई उम्मीद
- देहरादून प्रशासन का बड़ा फैसला 500 दिव्यांगजनों को मुफ्रत स्वास्थ्य बीमा सुविध
देहरादून, ब्यूरो। सविन बंसल के निर्देशों पर देहरादून जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों के हित में बड़ा कदम उठाया है। निरामया स्वास्थ्य बीमा योजना (Niramaya Health Insurance Scheme) के तहत अब दिव्यांगजनों को 1 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला प्रशासन ने 500 दिव्यांगजनों का बीमा प्रीमियम स्वयं वहन करने का निर्णय लिया है। इससे पात्रा लाभार्थियों को मुफ्रत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। योजना के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती, सर्जरी, थेरेपी, जांच और दवाइयों जैसी सुविधएं शामिल हैं।
प्रशासन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा देना और इलाज के खर्च का बोझ कम करना है। इसके लिए संबंध्ति विभागों को पात्रा लाभार्थियों का शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
निरामया योजना राष्ट्रीय ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित की जाती है और यह दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य संबंध्ी आपात स्थितियों में आर्थिक सहायता प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
