चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा परिवहन विभाग

उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। यात्रा के सुचारु और सुरक्षित संचालन में परिवहन विभाग की अहम भूमिका को देखते हुए सभी जरूरी पहलुओं पर समय रहते काम किया जा रहा है। उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन विभाग की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान में वाहनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ नए चेक पोस्टों की व्यवस्था और निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था के माध्यम से चारधाम यात्रा को सफल बनाया जा सके।

 

बाइट : शैलेश तिवारी, उप परिवहन आयुक्त

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *