March 2, 2026

वोकल फॉर लोकल“ के तहत मंडुवे के बिस्कुट व केक बनाना सीखा

0
d 10

शैक्षणिक प्रशिक्षण लेकर ऊखीमठ लौटा महिलाओं का दल

ऊखीमठ,  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं हिमोत्थान सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में उड़ान स्वायत्त सहकारिता मनसूना से जुड़ी 15 सदस्यीय महिलाओं का दल तीन दिवसीय  शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण के बाद ऊखीमठ लौटा है। तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान महिलाएं जाखधार बणसू सहित अनेक पर्यटक स्थलों की धार्मिक, आध्यात्मिक महत्ता से रूबरू हुई तथा कृर्षि विज्ञान केन्द्र जाखधार के वैज्ञानिकों द्वारा महिलाओं को अनेक प्रकार के प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के गुर सिखाए। उड़ान स्वायत्त सहकारिता मनसूना एकीकृत कृर्षि क्लस्टर से जुडी महिलाओं का 15 सदस्यीय दल खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का के निर्देशन पर बीते गुरूवार को तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण के लिए ऊखीमठ से रवाना हुआ तथा शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण के बाद दल वापस लौट आया।
कृषि विज्ञान केन्द्र जाखधार में डॉ अंकित डोगरियाल ने महिलाओं को उद्यान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी, जबकि डॉ अंशुल ने औषधीय पादपों की जानकारी दी। डॉ निवेदिता ने महिलाओं को जैविक खेती, मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया। जिला थ्रीमैटिक एक्सपर्ट भूपेन्द्र बड़ोनी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक प्रशिक्षण व सुझाव दिए। एनआरएलएम ब्लॉक मिशन मैनेजर रणजीत रावत ने बताया कि हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनाना है। साथ ही प्रशिक्षण में मौजूद विभिन्न महिलाओं को डेरी फार्म, सब्जी उत्पादन, मौन पालन, “वोकल फॉर लोकल“ के तहत मंडुवे के बिस्कुट व कैक बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण के तहत महिलाओं को जाखधार सहित अनेक पर्यटक स्थलों की सुन्दरता से रूबरू करवाया गया। इस मौके पर सतीश सत्कारी, आशीष रावत, अर्चना देवी, मीना देवी, रेखा देवी, आरती देवी, सरिता देवी, प्रेमलता पन्त, सागरा देवी, दर्शनी देवी मौजूद  रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email