SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का सफल रेस्क्यू

*SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का सफल रेस्क्यू*

आज दिनांक 11 जून 2026 को प्रातः कोतवाली सोनप्रयाग के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि सटल पुल के समीप एक व्यक्ति नदी किनारे पत्थरों के बीच फंसा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि उक्त व्यक्ति नदी किनारे एक चट्टान के पास फंसा हुआ था तथा सुरक्षित स्थान तक पहुंचने में असमर्थ था। SDRF जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वैकल्पिक मार्ग से व्यक्ति तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान बचन सिंह (56 वर्ष), पुत्र गोविंद सिंह, निवासी मटधार, घनसाली, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई। रेस्क्यू उपरांत SDRF टीम द्वारा उन्हें सरकारी वाहन से सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *