पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

देहरादून

पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

उत्तराखंड ने पहली बार हिमालयन ट्राउट मछली का अंतरराष्ट्रीय बाजार में सफल निर्यात कर नई उपलब्धि हासिल की है। इससे राज्य के मत्स्य पालकों को आर्थिक लाभ मिलने के साथ प्रदेश की ट्राउट मछली को वैश्विक पहचान मिलेगी।देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि पिथौरागढ़ की तीन सहकारी समितियों द्वारा उत्पादित ट्राउट मछली को प्रोसेसिंग के बाद नेपाल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजा गया। इससे 33 मत्स्य पालकों को करीब 23.50 लाख रुपये की आय हुई, जबकि विभाग ने पैकेजिंग और परिवहन के लिए 5.40 लाख रुपये की सहायता दी।
मंत्री ने कहा कि राज्य में मत्स्य पालन तेजी से बढ़ रहा है और भविष्य में अन्य देशों को भी ट्राउट मछली का निर्यात बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *