March 2, 2026

बैंगन गिरोह के सरगना सहित 6 गिरफ्तार

0
d 5

हरिद्वार,  गणेश महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और तमंचे से फायर मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बैंगन गैंग के सरगना सहित 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। हालांकि मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बीते 5 सितम्बर को अभिषेक मेहता पुत्र राम बदन निवासी दुर्गा नगर भूपतवाला हरिद्वार ने नगर कोतवाली में गणेश विसर्जन महोत्सव के दौरान मारपीट व फायर करने के संबंध में आरोपी जतिन उर्फ सुजल, हेमंत, प्रभात उर्फ मोहीना, आयुष क्षेत्री, आकाश, अनिराज, अमन, आशीष व तुषार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने बीती शाम एक सूचना के आधार पर फरार चल रहे 6 आरोपियों आयुष क्षेत्री, जतिन ऊर्फ सूजल, आकाश ऊर्फ लंकेश, आशीष, तुषार रावत व हेमन्त को हिल बाईपास फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमे आरोपी आयुष क्षेत्री से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बैंगन गैंग के सदस्य है जिनका सरगना जतिन उर्फ सूचल पूर्व में पुलिस पर फायरिंग करने व रामलीला में मारपीट मामले में जेल जा चुका है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email