March 2, 2026

स्वच्छता के लिए एक घंटा एक साथः सीबीसी नैनीताल का फ्लैट्स मैदान में चला अभियान

0
25U

सामूहिक रूप से सीबीसी स्टाफ ने ली स्वच्छता की शपथ

नैनीताल, केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), नैनीताल ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए फ्लैट्स मैदान में ’एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता श्रमदान अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल मैदान को साफ करना था, बल्कि यह संदेश देना भी था कि स्वच्छता एक सामूहिक ज़िम्मेदारी है।
नगर पालिका चेयरमैन डॉ. सरस्वती खेतवाल की अगुवाई में सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली गई। सीबीसी नैनीताल की नोडल अधिकारी श्रद्दा गुरुरानी तिवारी ने जोर देकर कहा कि सीबीसी नैनीताल पूर्व में भी कई सफल प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चला चुका है और भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जारी रखेगा। उन्होंने नगर पालिका कुमाऊं विश्वविद्यालय, सरकारी कार्यालयों और स्थानीय व्यापार संघों के कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। अभियान के अंत में, सभी से आग्रह किया गया कि वे नैनीताल को भारत के सबसे स्वच्छ पर्यटन स्थलों में से एक बनाने के लिए अपना योगदान दें।
अभियान के बारे में बात करते हुए क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि सीबीसी नैनीताल का लगातार सातवां दिन है जब सभी कार्मिक सफाई करने मैदान पर उतरे हैं। इससे पूर्व में पंगूट रोड, हनुमान गढ़ी मंदिर, खुर्पाताल, बारापत्थर, नैनी झील ठंडी सड़क में भी सफाई का अभियान चलाया गया, जिसमें आम लोगों को भी जोड़ने का प्रयास किया गया। अभियान में सीबीसी नैनीताल के भास्कर जोशी, आनंद बिष्ट, दीपा जोशी, शर्मिष्ठा बिष्ट, गोपेश बिष्ट, शोभा चारक, पुष्पा देवी, दीवान सिंह, भूपेंद्र जड़ौत, राजेश नारायण सोनकर व क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने सक्रिय योगदान दिया

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email