March 2, 2026

जानलेवा हमले के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों के पैर में लगी गोली

0
d 5

पुलिस ने तीसरा आरोपी डोईवाला क्षेत्र से सुबह किया गिरफ्तार

देहरादून,  राजधानी में बीते दिनों दून हॉस्पिटल के सामने गोली चलने के मामले में फरार पांचे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने बीती रात ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के पैर में गोली थी। हालांकि इसी बीच तीसरा आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने सुबह गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी डोईवाला क्षेत्र से पकड़ा गया है।
पुलिस ने बताया कि हाल ही में दून अस्पताल के सामने फायरिंग की घटना हुई थी। इस दौरान एक युवक के पैर में गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने शुरू में दो आरोपी रोहन आर्य और विशाल तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में तीन और साथियों का नाम बताया था, जो फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी हुई थी। इसी बीच बुधवार रात पुलिस कंट्रोल रूम को सफेद रंग की स्कूटी के बारे में सूचना मिली। पुलिस को बताया कि स्कूटी की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी और उस पर तीन व्यक्ति बैठे हुए है। तीनों संदिग्ध लग रहे है और वो छिद्दरवाला से लालतप्पड़ की ओर जा रहे है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने बैरिकेडिंग करते हुए चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पुलिस टीम को संदिग्ध स्कूटी छिद्दरवाला से लालतप्पड़ की ओर आते हुए दिखाई दी, जिस पर तीन संदिग्ध लोग सवार थे। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो वो वापस मुड़कर रांग साइड से ही छिद्दरवाला की ओर वापस भागने लगे।
पुलिस ने भी तुरंत आरोपियों का पीछा किया। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने अपनी स्कूटी काली मंदिर के निकट जंगल के कच्चे रास्ते पर उतारकर तेजी से भागने का प्रयास का किया। जंगल में करीब 100 मीटर अंदर जाकर आरोपियों की स्कूटी गिर गई। तभी आरोपियों ने जान मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों को लगी गोलीरू पुलिस की तरफ से भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई। इस दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। हालांकि इस बीच एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया। गोली लगने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार जिंदा और कारतूसों के दो खोखे बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान सोहेल खान और सानू के रूप में हुई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनो घायल आरोपियों को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और अवैध हथियारों की बरामदगी के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपने अन्य साथियों काव्यांश धामा, रोहन और विशाल के कहने पर दून अस्पताल के पास रात में दिशांत नाम के युवक, जिससे काव्यांश का पैसों के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था, उसको गोली मार दी थी। तभी से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, जिससे बचने के लिए वह इधर उधर छिपते फिर रहे थे। उनके साथ उनका एक अन्य दोस्त जावेद भी था। आरोपियों के तीसरे साथी जावेद, जो अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, उसे पुलिस टीम ने काम्बिंग के दौरान तड़के सुबह डोईवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email