March 2, 2026

वोटों में हेराफेरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

0
d 2

नैनीताल, रामनगर में मंगलवार को कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओं नें कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा सबूत के साथ देशभर में मतदाता सूची में की गई हेराफेरी को जनता के बीच पहुंचाने के अभियान के तहत पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़, पेपर चोर गद्दी छोड़ नारों के साथ रामनगर में विरोध प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर विरोध प्रदर्शन घासमंडी, नगर पालिका रोड से मुख्य बाजार की सभी गलियों से होते हुए कोसी रोड से रानीखेत रोड होते हुए सिद्धेश्वर मंदिर के पास से होते हुए कांग्रेस कार्यालय पर समाप्त हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक रणजीत रावत नें कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर आम जनता के मताधिकार की चोरी कर सत्ता में बने रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक लोकतंत्र की इस लड़ाई को लड़ेगा। नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने कहा कि वोट हमारा अधिकार है एक वोट से प्रधानमंत्री चुना जाता है और एक वोट से ही अहंकारी सत्ता को हटाया जा सकता है। इस दौरान पूर्व विधायक रणजीत रावत ने रामनगर महाविघालय के नव निर्वाचित छात्र संघ सचिव मनीष जोशी कों फूल माला पहनाकर कांग्रेस परिवार में शामिल किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललित उपाध्याय ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर महिला कांग्रेस उषा जोशी ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस मालधन पुष्पा देवी वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री बीना रावत, सतेश्वरी रावत, ममता आर्य, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, कांग्रेसी नेता भुवन चंद्र पांडे, गिरधारी लाल, राजू छिमवाल, ललित जोशी, मनोज चंदौला, बिटृ राणा, बाबर खान, लीलाधर जोशी राजेंद्र बिष्ट, शेर खान, रमेश जोशी, शाहिद हुसैन, मुकुल नेगी सहित सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email