March 2, 2026

धोखाधड़ी के आरोपियों से पाई-पाई वसूलेगी सरकार, विपक्ष की चिंता ढोंगः चौहान

0
05 u

देहरादून,  भाजपा के प्रदेश  मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने  भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर लगाए कांग्रेसी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सरकार हर मामले से कठोर और पारदर्शी कार्रवाई कर रही है और विपक्षी नेताओं को बेवजह चिंता का ढोंग रचने की जरूरत नहीं है। जनता को भाजपा की जीरो टॉलरेंस की सरकार पर पूर्ण भरोसा है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई कर पाई पाई धोखाधड़ी करने वालों से वसूलकर जनता को वापिस भी दिलाया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के आरोपों का जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि सच यह है कि इस समय विपक्ष देश और राज्य मे भाजपा सरकार की उपलब्धियों से पूरी तरह से बौखलायी हुई  है। देश की तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास के नित नए आयाम छू रहा है, उससे प्रदेशवासियों में आत्मविश्वास का संचार हुआ है। विगत कुछ वर्षों में अनेकों ऐतिहासिक, साहसिक, नवाचार और दूरदर्शी निर्णयों से राज्य की तस्वीर विकसित और आर्थिक दृष्टि से समृद्धता वाली बनी है। विकास और विरासत की स्वर्णिम उपलब्धियों के साथ आम आदमी की जिंदगी में बड़ा सार्थक बदलाव आया है।
उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि लगता है जनता और प्रदेश की यह तरक्की कांग्रेस पार्टी के राजनैतिक एजेंडे पर सहूलियत भरा नहीं है। यही वजह है कि उनके नेता रोजाना तथ्यहीन और बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं। जो भी आरोप उन्होंने लगाए हैं, उनमें से किसी के पक्ष में वे एक भी सबूत पेश नहीं कर पाए हैं और न ही उन्होंने न्यायालयों का रुख किया। कांग्रेस पत्थर फेंककर भागने की नीति पर काम कर रही है। जबकि प्रदेश ने देखा कि राज्य के इतिहास में भ्रष्टाचार पर सबसे अधिक और सबसे कड़ी कार्रवाई यदि किसी के शासन में हुई तो वह मुख्यमन्त्री धामी की सरकार है। जो छोटी मछली पकड़ने का तंज कसते थे, वे बड़े बड़े मगरमच्छों को पकड़ने पर चुप्पी साधे हैं। लेकिन जनता को सीएम धामी और भाजपा की सरकार पर भरोसा है कि गड़बड़ी के छोटे से छोटे मामले में भी बड़ी से बड़ी कार्रवाई करने से हम पीछे नहीं हटने वाले। उन्होंने धोखाधड़ी के आरोपों पर पलटवार कर कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर रही है और धामी सरकार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा, इस मामले में भी कानून अपना काम कर रहा है, ऐसे में नेताओं को सब्र रहने की जरूरत है। वहीं भरोसा दिलाया कि इस मामले में भी जो भी दोषी होगा, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, सरकारी हो या गैरसरकारी, कठोरतम सजा उसे दिलाई जाएगी। विपक्ष कि चिंता की जरूरत नहीं है, जनता की पाई पाई, गबन करने वालों से वसूली जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email