March 2, 2026

एल.पी. जोशी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

0
15 h

ऋषिकेश , एल .पी. जोशी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व, श्री जोशी टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में कार्यपालक निदेशक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) के पद पर कार्यरत थे। जलविद्युत क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव प्राप्त कर एक प्रतिष्ठित पेशेवर के रूप में, श्री जोशी ने एमएमएम इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर से अभियांत्रिकी में स्नातक (ऑनर्स) और आईआईटी, रुड़की से जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन में प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है।
श्री जोशी ने टीएचडीसीआईएल में अपने अभी तक के शानदार कार्यकाल के दौरान, प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं की योजना, डिजाइन और क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री जोशी ने टिहरी जलविद्युत परियोजना चरण-प् (4Û250 मेगावाट) और कोटेश्वर जलविद्युत परियोजना के सफल कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । श्री जोशी के तकनीकी नेतृत्व में टीएचडीसीआईएल ने उत्तराखंड के टिहरी में भारत के प्रथम वैरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट की प्रथम दो यूनिटों (250 मेगावाट प्रत्येक) की कमीशनिंग की गई, जो भारत के नवीकरणीय ऊर्जा परिदृश्य में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। कार्यपालक निदेशक के रूप में अपनी पूर्व भूमिका के तहत, श्री जोशी, ईपीसी मोड के अंतर्गत इंजीनियर इंचार्ज के रूप में 1000 मेगावाट टिहरी पंप स्टोरेज परियोजना (पीएसपी) की देखरेख के लिए उत्घ्तरदायी रहे, श्री जोशी ने अरुणाचल प्रदेश में 1750 मेगावाट के डेमवे लोअर एवं 1200 मेगावाट की कलाई जलविद्युत परियोजनाओं के हस्तांतरण से संबंधित एनसीएलटी कार्रवाई में यथोचित परिश्रम, समाधान योजना तैयार करने एवं टीम सेजुड़ी हुई प्रमुख पहलों का नेतृत्व किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email