March 2, 2026

पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

0
d 1

उधमसिंहनगर, पाइप फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से करोड़ों के नुकसान होने की आश्ांका जताई जा रही है।
मामला भूरारानी क्षेत्र स्थित निर्मल पाइप फैक्ट्री का है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह यहां अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में अफराकृतफरी मच गई। देखतेकृदेखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री परिसर में रखे प्लास्टिक पाइप, टैंक व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6 बजे अचानक फैक्ट्री में आग भड़क उठी। चूँकि फैक्ट्री में प्लास्टिक से संबंधित सामान तैयार होता है, इसलिए आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक फैक्ट्री में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email