March 2, 2026

भारी मात्रा में चरस सहित एक आरोपी दबोचा

0
d 5

चंपावत,  नशा तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 845 ग्राम चरस बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज एएनटीएफ पुलिस टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई नशा तस्कर भारी मात्रा में नशीले सामान की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एएनटीएफ पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चौकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान धौन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। टीम द्वारा जब उसे रूकने का इशारा किया गया तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 845 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज बिष्ट पुत्र जीत सिंह बिष्ट, निवासी राकड़ीफुलारा, कोतवाली चम्पावत, जिला चम्पावत बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ कोतवाली चम्पावत में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email