March 2, 2026

एक पूर्ण सतगुरु के सान्निध्य में ही शिष्य अपने भीतर अलौकिक दीपावली मनाताः आशुतोष महाराज

0
14 d

देहरादून,  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक आशुतोष जी महाराज ने कहा कि यूँ तो सूर्योदय के साथ प्रारम्भ होने वाला प्रत्येक दिन मानव सभ्यता की महान गाथा का एक स्वर्णिम अध्याय बन कर आता है। परन्तु कुछ दिन अपने भीतर ऐसे महत्वपूर्ण सन्देश लिये उदित होते हैं कि मानव समाज युग-युगांतरों तक उन्हें भुला नहीं पाता। ऐसे ही अविस्मरणीय दिनों को त्योहारों अथवा पर्वों के रूप में मनाया जाता है। विशेषतः भारत पर्वों के सम्बन्ध में सर्वाधिक समृद्ध देश है। पर्व भारतीय संस्कृति के प्राण हैं। जीवनाधार एवं पोषक हैं। क्योंकि भारतीय पर्वों में वह ऊर्जा है, जो संस्कार विहीन होती मानव-जाति को पुनरू अनुप्राणित करने की क्षमता रखती है। इन सांस्कृतिक पर्वों की श्रृंखला में मुकुटमणि स्थान पर है कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला- ‘दीपावली पर्व’। इस पर्व का नाम ही इसकी उज्ज्वलता एवं ज्योतिर्मयता को प्रकट करता है। ‘दीप’ अर्थात दीया या दीपक। ‘अवली’ अर्थात पंक्ति। माने दीयों की पंक्ति। इस पर्व पर जगमगाती दीपमालिकाएँ एक ही सन्देश देती हैंदृ अपने आंतरिक तमस को दूर करो। टिमटिमाते दीये हमसे कहते हैं कि अंतर्मन में, चाहे कैसी भी घोर अमावस्या क्यों न हो, प्रभु-ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित कर लो और हमारे समान प्रकाशित हो उठो। अतः यह पर्व कोई वैभव-प्रदर्शन का उत्सव नहीं। भव्य संदेशों का वाहक है। यदि दीपावली मनाने के सर्वाधिक प्रचलित कारण पर गौर करें, तो हम पाएँगे कि यह प्रमुखतः श्रीराम-सीता के अयोध्या में पुनरागमन का उल्लास पर्व है। त्रेता युग का यह सम्पूर्ण घटनाक्रम अपने भीतर एक अलौकिक सन्देश लिए हुए है।

अध्यात्मिक दृष्टिकोण के अनुसार सीता आत्मा का प्रतीक है। वह मन रूपी रावण की देह रूपी लंका में कैद है। मन में व्याप्त वासनाएँ व विकार आसुरी शक्तियों के प्रतीक हैं। ये तरह-तरह की यातनाएँ व प्रलोभन देकर आत्मा को निरंतर पीड़ित कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि, ऐसे में श्री हनुमान रामदूत बनकर अशोक वाटिका में उनके पास पहुँचे। हरण के समय, सीता जी रावण का साधु वेश देखकर एक बार धोखा खा चुकी थीं। इसलिए इस बार उन्होंने तत्क्षण ही हनुमान जी पर विश्वास नहीं किया। उनसे उनके रामदूत होने का प्रमाण माँगा। हनुमान जी ने प्रमाण रूप में प्रभु श्री राम की मुद्रिका उनके सामने प्रस्तुत की। इस मुद्रिका में सीता जी ने प्रभु राम के साक्षात् दर्शन किए। दर्शनोपरांत ही उन्होंने हनुमान जी को प्रभु राम के दूत के रूप में स्वीकार किया। प्रभु के अलौकिक दर्शन ने निराश सीता जी में एक अटूट विश्वास का संचार कर दिया कि अब शीघ्र ही उन्हें प्रभु मिलन का आनंद प्राप्त होगा। यही विश्वास, यही आश्वासन प्रत्येक युग में, प्रत्येक जीवात्मा अपने लिए चाहती है। रामदूत हनुमान प्रतीक हैं एक पूर्ण सतगुरु के। मन रूपी रावण के शासन से बंधन मुक्त होने के लिए हमारी आत्मा को भी ऐसे सतगुरु की नितांत आवश्यकता है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email