March 2, 2026

मिनी स्विटजरलैंड चोपता में पुलिस ने किया पर्यटकों को जागरूक

0
d 8

अगस्त्यमुनि क्षेत्र में लोगों को दी साइबर अपराध की जानकारी

रुद्रप्रयाग। जनपद में साइबर अपराधों से बचाव को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस टीमों ने मिनी स्विटजरलैंड चोपता क्षेत्र में आए पर्यटकों एवं स्थानीय व्यवसायियों के साथ-साथ थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्र के आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।
एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत थाना प्रभारी ऊखीमठ मुकेश चौहान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान तथा चौकी प्रभारी चोपता सतीश चन्द्र शाह ने चोपता क्षेत्र में पहुंचे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को साइबर ठगी के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। थाना अगस्त्यमुनि पुलिस की ओर से अपर उपनिरीक्षक अनूप शर्मा व मुख्य आरक्षी कैलाश रावत ने भी जनमानस को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधी डिजिटल अरेस्ट, फर्जी वीडियो कॉलिंग, फिशिंग लिंक, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, कॉल मर्ज और सोशल मीडिया हैकिंग जैसे तरीकों से लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी अज्ञात कॉल, संदेश या लिंक पर भरोसा न करने, अपने बैंक विवरण, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने की अपील की। इस दौरान नागरिकों को सिटिजन पोर्टल, उत्तराखण्ड पुलिस एप और साइबर क्राइम पोर्टल जैसी सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन नंबर 112, 1930 और 1098 की उपयोगिता से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को साइबर जागरूकता पम्पलेट वितरित कर सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email