March 2, 2026

राहुल विदेश में देश के खिलाफ लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा की भूमिका निभा रहेः भट्ट

0
05 t

राहुल, देश की छवि खराब करने के लिए ही सोच कर विदेश जाते

देहरादून,भाजपा ने कोलंबिया में दिए राहुल गांधी के बयान पर आक्रोश जताते हुए कहा, ऐसे देश विरोधी बयान देकर, राहुल एलओपी यानी ‘लीडर ऑफ प्रोपेंगेंडा’ की नई परिभाषा गढ़ रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि राहुल हमेशा विदेश जाकर, लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला कर देश का छवि खराब करने का काम करते हैं
उन्होंने मीडिया में जारी अपने बयान में कहा राहुल गांधी विदेश अक्सर गुप्त यात्रा पर जाते हैं और जब बताकर जाते हैं तो जब भी मुंह खोलते हैं, हमेशा भारतीय लोकतंत्र पर हमला करते हैं। वे विदेशी मंचों पर अमेरिका और ब्रिटेन से हमारे मामलों में दखल देने की मांग करते हैं। वे अब तक विदेशी जमीन पर सेना से लेकर न्यायपालिका, संविधान और सनातन तक, सभी पर हमला कर, भारत का अपमान करते आए। उन्होंने कहा, राहुल गांधी विदेश में हैं, बेहतर होता देश की शान में इजाफा करने वाली बातें करते। लेकिन वह जब भी बोलते हैं भारत पर ही हमला करते हैं। वे नेता प्रतिपक्ष होने के वावजूद, भारत में लोकतंत्र नहीं होने के निराधार आरोप लगाते हैं। उन्होंने निशाना साधा कि राहुल गांधी की असल समस्या है येन केन प्रकारेंण सत्ता प्राप्ति, लेकिन जनता उन्हें लगातार नकार रही हैं। जनता के मूल्यांकन से सबक सीखते हुए, स्वयं में सुधार करने के बजाय, वे समूची लोकतान्त्रिक व्यवस्था को ही गलत साबित करने में जुटे हैं। पीएम मोदी और भाजपा, संघ के प्रति दुर्भावना से इतने ग्रसित हैं कि देश विरोध की सीमा को भी पार कर जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, विदेशी सरजमीं से देश की छवि बिगाड़ने की उनकी ये सारी कोशिशें स्पष्ट करती हैं कि वे स्व्च् यानी नेता प्रतिपक्ष का अर्थ शायद लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा समझते हैं। देश की स्वाभिमानी और राष्ट्रभक्त जनता अच्छी तरह से ये सब देख रही है और सही समय पर लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब देगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email