March 2, 2026

क्रेन से टकराई रोडवेज बस, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

0
d 4

हरिद्वार,  सड़क दुर्घटना में देर रात एक रोडवेज बस के क्रेन से टकरा जाने के कारण बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन यात्री गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, मेरठ डिपो की रोडवेज बस बीती रात हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रही थी। रात करीब 10 बजे जैसे ही बस बढ़ेड़ी राजपूताना गांव के समीप पहुंची, तभी वह सड़क किनारे खड़ी क्रेन से जोरदार टक्कर खा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री भीतर फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला। बस के चालक को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email