March 2, 2026

रोडवेज ने स्कूल बस को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल

0
Lavc57.107.100

Lavc57.107.100

उत्तरकाशी,  यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोबाटा के पास एक रोडवेज की स्कूली बच्चों से भरे वाहन के साथ भिडंत हो गई। इस घटना में स्कूली वाहन में सवार तीन-चार बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद 108 आपातकालीन सेवा एवं पुलिस टीमें तत्काल मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद होटल व्यवसाई गुरुदेव सिंह रावत ने बताया कि स्कूल बस दुबाटा के पास बच्चों को बैठा रहीं थी। तभी यमुनोत्री जानकीचट्टी से देहरादून दिल्ली जा रही रोडवेज बस ने अनियंत्रित होकर स्कूली बस को पीछे से टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार स्कूल बस में कुल 30 बच्चे सवार थे। जिसमें से 14 बच्चों को हल्की-फुल्की चोटें आयी हैं। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडकोट में उपचार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रोडवेज बस में सवार दो व्यक्ति भी सामान्य रूप से घायल हुए हैं। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में किया जा रहा है। डॉक्टर अंगद सिंह राणा के अनुसार 2,3 बच्चों को थोड़ा ज्यादा चोटें आई हैं। शेष सामान्य घायल हुए हैं। जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email