March 2, 2026

एसपी ने किया तुंगनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण

0
d 14

रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने चोपता-तुंगनाथ ट्रैक से तुंगनाथ मन्दिर तक पैदल चलकर यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर उनके यात्रा अनुभव जाने।
इस दौरान उन्होने थाना प्रभारी ऊखीमठ को प्रचलित यात्रा अवधि में धामों की पवित्रता सहित पैदल मार्ग की स्वच्छता बनी रहे व इसकी मर्यादा भंग करने वालों के विरुद्ध “ऑपरेशन मर्यादा“ के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने चौकी प्रभारी चोपता को समय-समय पर स्वयं तुंगनाथ पैदल ट्रैक सहित आस-पास के क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहने व पैदल ट्रैक पर जाने वाले पर्यटकों को सुरक्षित तरीके से ट्रैकिंग करने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने  चौकी क्षेत्रान्तर्गत निवासरत आम-जनमानस जनमानस के साथ निरन्तर समन्वय गोष्ठी आयोजित करने के निर्देश दिए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email