March 2, 2026

केदारनाथ धाम सहित सम्पूर्ण जिले में चला विशेष स्वच्छता अभियान

0
d 8

स्वच्छता को लेकर एक दिन, एक घंटा, एक साथ कार्यक्रम आयोजित

रुद्रप्रयाग,  स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिलेभर में एक दिन, एक घंटा, एक साथ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। केदारनाथ धाम से लेकर गुप्तकाशी, तिलवाड़ा और अगस्त्यमुनि में विभिन्न संस्थाओं, विभागों, स्कूली बच्चों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम जन की सहभागिता ने इस अभियान को विशेष बनाया।
नगर पंचायत केदारनाथ की ओर से मंदिर परिसर में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया तथा स्वच्छ केदार, सुंदर केदार संदेश के तहत मानव श्रृंखला बनाई गई। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत पशु चिकित्सालय गुप्तकाशी क्षेत्रांतर्गत ग्राम ल्वारा में ग्राम प्रधान आशा देवी की अध्यक्षता में पशु चिकित्सा शिविर गोष्ठी और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर 25 पशुपालकों के 50 पशुओं को कृमिनाशक व मिनरल मिक्सचर दवाइयां वितरित की गईं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बब्लू कुमार ने स्वस्थ जीवन में स्वच्छता की भूमिका, रेबीज़ रोकथाम में टीकाकरण, एफएमडी टीकाकरण अभियान और पशुपालन विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने सफाई अभियान चलाया। नगर पंचायत तिलवाड़ा में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और पुलिस प्रशासन के सहयोग से स्वच्छता शपथ दिलाई गई। बच्चों ने वृक्षारोपण किया और स्वच्छता अभियान चलाकर जागरूकता फैलाई। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 150 छात्राओं और क्रीड़ा मैदान में चल रही प्रतियोगिताओं के 400 खिलाड़ियों के साथ विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मानव श्रृंखला बनाई गई और सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email