March 2, 2026

शराब विरोधी प्रदर्शन के दौरान ठेके पर शराब लेने वालों को महिलाओं ने डंडों से दौड़ाया

0
d 7

वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

रुद्रप्रयाग, नगर क्षेत्र रुद्रप्रयाग स्थित पेट्रोल पंप के पास अंग्रेजी शराब की दुकान को शिफ्ट करने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान शराब के ठेकों पर पहुंच रहे युवाओं और पुरूषों को महिलाआेंं ने डंडा दिखाकर भगाया, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को समर्थन देते हुए उनकी मांग को जायज ठहराया।
गत् शुक्रवार को अपर बाजार की महिलाओं ने शराब की दुकान का विरोध शुरू कर दिया था। शनिवार को भी महिलाओं ने यहां धरना देकर अपना विरोध दर्ज किया और शराब बिकने नहीं दी। महिलाओं ने कहा कि शराबियों को देखकर नौजवान भी नशे की गर्त में जा रहे हैं। रास्तों में सुबह से लेकर सांय तक शराबी गिरे पड़े मिलते हैं, जिससे महिलाओं को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। शराब का प्रभाव लोगों के परिवार पर असर डाल रहा है। बच्चे सारी गतिविधियां देख रहे, जिससे उनका भविष्य बर्बाद होने का खतरा बना है। शराबी गंदी गालियां दे रहे हैं। महिलाओं का रास्ते से गुजरना दूभर है। महिलाओं ने कहा कि पूर्व में जिलाधिकारी और विधायक को भी ज्ञापन दिया गया है। कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर खुलेआम शराब की बिक्री होने से देश-विदेश से यात्रा पर आने वाले भक्तों में भी अच्छा संदेश नहीं जा रहा है। ऐसे में महिलाएं चाहती हैं कि इस शराब की दुकान को कई दूर खोला जाए। यदि शराब की दुकान अन्यत्र शिफ्ट न की गई तो महिलाओं का आंदोलन और उग्र होगा। कार्यवाही न किए जाने तक उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर महिला जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष वीरा देवी, राखी देवी, आशा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
वहीं उक्रांद के पदाधिकारियों ने महिलाओं को समर्थन देते हुए कहा कि महिलाओं की मांग जायज है। कहा कि प्रशासन को शीघ्र यहां से शराब की दुकान को हटाना चाहिए। कहा कि महिलाओं के साथ यहां पर अभद्र व्यवहार किया गया है। प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी मौके पर पहुंचने पर रोष जताया गया। इस मौके पर महिला जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष वीरा देवी, राखी देवी, आशा देवी, उक्रांद के जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंकवाण, कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध नौटियाल, जिला महामंत्री अजीत भंडारी, प्रकाश भटट, आशुतोष भंडारी, विक्रम सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

RSS
Follow by Email