देहरादून, ब्यूरो। एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक्स में 2026 विश्व चैंपियनशिप बुल्गारिया में होने जा रही है। उत्तराखण्ड के उभरते जिम्नास्ट शिवम और अरशद ने बुल्गारिया में होने वाली चैंपियनशिप में दोनों ही खिलाड़ियों ने क्वालीफाई कर लिया है। दोनों खिलाड़ी इन दिनों महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के भगीरथी हॉल में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. जिससे वहां उत्तराखण्ड व भारत का नाम रोशन कर सकें।
इनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए वर्सा स्पोर्ट्स के सुशील कुमार ने इन्हें 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है, जिससे इनके प्रशिक्षण और उपकरणों में काफी मदद मिल रही है। शिवम और अरशद ने अपनी मेहनत और समर्पण से राज्य का नाम रोशन करने का संकल्प लिया है।
साथ ही गरुड़ा जिम्नास्टिक्स अकादमी की दीपिका भारद्वाज जिनके कुशल नेतृत्व में इनके प्रशिक्षण और उपकरणों में इन प्रतिभाशाली खिलाडियों को काफी मदद मिल रही है। दीपिका भारद्वाज ने इनके उज्जवल भविष्य व बुल्गारिया में होने वाली चैंपियनशिप के लिये इन खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी।
