हरेला पर्व के पावन अवसर पर ग्राम सभा बड़ेथी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन

हरेला पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम सभा बड़ेथी में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री राजेन्द्र सिंह, वन दरोगा शारदा राणा, वन दरोगा श्री हर्षमणि नाथ, वन आरक्षी पूजा राणा, वन आरक्षी अजय राणा, आरती देवी (क्षेत्र पंचायत सदस्य), शीतल देवी ( उपप्रधान) ग्राम सभा के समस्त वार्ड सदस्य, श्री परमानंद जोशी, श्री राम प्रकाश, श्री दिनेश सिंह, श्री सुमन प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, श्री सुनील सिंह, श्री सुधीर कुमार, श्री दीपक सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। हरेला पर्व का यह आयोजन प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाने की प्रेरणा देता है।

“एक पेड़ – अनेक जीवन, आइए हरेला पर्व पर वृक्ष लगाकर प्रकृति को हराभरा बनाने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *