संस्कृत सप्ताह के तहत वाद विवाद, श्लोक व अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित

मसूरी, श्री सनातन धर्म संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, लण्ढौर, मसूरी में संस्कृत सप्ताह के तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलमय स्वस्ति मंत्रों के साथ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें संस्कृत भाषा में वाद विवाद, श्लोक व अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि  इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा किरन त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय में संस्कृतमय वातावरण को देख अति प्रसन्नता हुई। प्रतिभागी छात्रों को शुभकामना देते हुए उन्होंने विद्यालय परिवार की भूरि भूरि प्रंशसा की, व कहा संस्कृत भाषा प्राचीन भाषा है, यह हम सभी को सीखनी चाहिये, क्योंकि देववाणी व वेदवाणी संस्कृत भाषा, है। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्या मीनाक्षी चैहान ने कार्यक्रम में आये सभी आगन्तुकों का धन्यवाद दिया कि उन्होंने संस्कृत सप्ताह के कार्यक्रम में आकर छात्रों की प्रतिभा को देखने सुनने के लिए समय निकाला। इस मौके पर प्रवीन बंधानी, महेश तिवारी, कैलाश चन्द्र सती, रितिका, गौरव उनियाल सहित समस्त कर्मचारी व सभी छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *