मानसून अलर्ट, सावधानी जरूरी , उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बताए बेहद अहम

देहरादून
मानसून अलर्ट, सावधानी जरूरी

उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है और मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बेहद अहम बताए हैं। देहरादून, बागेश्वर, टिहरी और पौड़ी समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक चंद्र सिंह तोमर ने लोगों से अलर्ट को गंभीरता से लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऑरेंज अलर्ट वाले इलाकों में लोगों को निश्चित तौर पर सतर्क रहना है। हमारा सुझाव है कि जहां भारी बारिश, बिजली और तेज हवाओं की आशंका है, उन क्षेत्रों को अवॉइड करें। यात्रा तभी करें जब बहुत जरूरी हो। IMD वेबसाइट और मौसम ऐप पर हर घंटे का अपडेट चेक करें। मौसम विभाग के निदेशक के मुताबिक 1 और 2 जुलाई को देहरादून-बागेश्वर में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। 3 जुलाई को ज्यादातर जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। प्रशासन ने SDRF-NDRF को अलर्ट मोड पर रखा है और लोगों से अपील है कि पहाड़ी रास्तों और नदी-नालों से दूर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *